गुमठी पर खुले आम मिल रही है देशी शराब

मुरैना. अवैध शराब का व्यापार चरम पर है। दीपावली पर यह व्यापार अपने शबाव पर पहुंच चुका है। यहां हर गुमटी पर देशी शराब का पोवा मिल रहा है। यहां 100 रूपये में शराब का पोवा दिया जा रहा हे। देखने वाली बात यह है कि एक ओर मुरैना पुलिस जिले में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से लगाम लगाने की बात कह रही है वहीं दूसरी ओर जिले में पड़ताल में सामने आया है कि पहाड़गढ़ पुलिस थाने से चंद मीटर की दूरी पर शराब खुलेआम बेची जा रही है। ़
100 रूपये देशी शराब का पौवा
टीम जब पहाड़गढ़ पहुंची तो देखा कि वहां पर अवैध शराब का व्यापार चरम पर है। लोग गुमठियों से शराब खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं। टीम के सदस्यों ने जब एक गुमठी पर जाकर देशी शराब के लाल पौवा की मांग की तो दुकानदार ने तुरंत दुकान में सामने ही रखे कनस्तर में देशी लाल शराब का पौवा निकालकर थमा दिया। उस पर जब रेट लिखी देखी तो 80 रूपये के लगभग थी और दुकानदार उसके 100 रूपये मांग रहा था। जब उससे पूछा कि इतनी महंगी शराब क्यों दे रहे हो, उस पर कम रेट लिखी है तो वह बोला कि पहाड़गढ़ में चाह किसी भी गुमठी पर चले जाओ सभी जगह 100 रूपये का ही पौवा मिलेगा।

सामने आई पुलिस की मिलीभगत
इस मामले में जब गहराई से पड़ताल की गई तो पहाड़गढ़ पुलिस थाने की मिलीभगत सामने आई है। थाने से चंद मीटर की दूरी पर अवैध शराब की खुलेआम खरीद-फरोख्त हो रही है और पुलिस को इस बात का पता ही नहीं है।
कहते हैं थाना प्रभारी
हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि हमारे क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही है। अगर आप बता रहे हैं तो, मैं इस मामले को दिखवा लेता हूं।
धर्मेन्द्र गौर, थाना प्रभारी, पहाड़गढ़, मुरैना

कहते हैं पुलिस अधीक्षक
अगर पहाड़गढ़ में अवैध शराब बिक रही है तो उस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक, मुरैना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *