LatestNewsराज्य

3 बदमाशों ने हमलाकर मूर्तिकार को लूटा, सोना, नगदी लूटा, बेहोश होने पर लूटकर भागे बदमाश

ग्वालियर. एक मूर्तिकार पर 3 लोगों ने लाठी और सरिये से इतना पीटा की वह बेहोश हो गया। हमलावर बदमाश मोबाइल, 4500 रूपये नगद और सोने का पैंडल लूट कर फरार हो गये। घटना मानस भवन फूलबाग के पास की है। राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला

शहर के सिटी सेंटर स्थित द्वारिकापुरी निवासी कुलदीप शाक्य पुत्र कैलाश चंद्र शाक्य मूर्तिकार हैं और अभी उसने अपनी दुकान शहर के फूलबाग इलाके में होटल क्लार्क इन सूइट्स के पास लगाई हुई है। रात को वह दुकान का काम खत्म कर वापस घर जा रहा था और अभी मानस भवन के पास पहुंचा ही था कि तभी उसका रास्ता तीन युवकों ने रोका और उससे लूटपाट करने का प्रयास किया, तो कुलदीप ने उनका विरोध किया। विरोध को देखते हुए बदमाशों ने उस पर सरिया, लाठी और डंडे से हमला कर दिया। बदमाशों ने कुलदीप पर तब तक हमला किया, जब तक वह बेहोश होकर गिर ना पड़ा। उसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 4500 रुपए और मोबाइल के साथ ही गले में पहना हुआ सोने का पैंडल लूट कर भाग गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब कुलदीप को बेहोशी की हालत में घायल पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां पर कुलदीप के होश में आने के बाद घटना का पता चला तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
बदमाशों की तलाश CCTV  कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटे पुलिस
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश 20 से 25 साल के बीच की उम्र के थे और बोलचाल में भी स्थानीय लग रहे थे। अब पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये आसपास लगे कैमरों के साथ ही आनेजाने वाले रास्ते पर लगे CCTV  कैमरों के CCTV फुटेज तलाश रही है। पुलिस को आशंका है कि यह काम फूलबाग पर बैठने वाले नशेडी कर सकते हैं। टीआई विवेक अष्ठाना का कहना है कि घटना हुई है। घायल मूर्तिकार की शिकायत पर FIR  दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet