दबंगों से परेशान हैं BSF का जवान, बंगलादेश की सीमा पर हैं तैनात
ग्वालियर. देश की सुरक्षा में लगा एक BSF का जवान ग्वालियर के मुरार में दबंगों से परेशान है। जवान ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। जवान बंगलादेश सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा कर रहा है। वह यहां मकान बनवा रहा है। उसका कहना है कि कुछ लोगों को यही पसंद नहीं है कि वह मजदूरों से मारपीट करते हैं।
डसके ऊपर हमा करते हैं, घटना बड़ागांव मुरार की है। पुलिस को भी शिकायत की गयी, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नहीं की हे। पीडि़त की शिकायत पर अब एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने मुरार थाना पुलिस को कड़ी कार्यवाही करने के लिये कहा है।
क्या है पूरा मामला
शहर के उपनगर मुरार स्थित बड़ागांव निवासी मुकेश माहौर BSF में बतौर जवान पदस्थ हैं। इस समय बांग्लादेश बॉर्डर पर उनकी ड्यूटी है। पर वह कुछ समय से दबंगों से परेशान है। BSF जवान ने मंगलवार एसएसपी अमित सांघी से मामले की शिकायत की है कि कुछ लोग उसे मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। उनको यह बुरा लगता है कि उनके पास मैं कैसे मकान बनवा रहा हूं। कुछ दिन पहले दबंगों ने मेरे मजदूरों से मारपीट की। जब मैंने मामले की शिकायत मुरार थाने में की तो पुलिस मौके पर पहुंची तो थी, लेकिन कोई हमलावर नहीं मिला। जिस पुलिस BSF जवान को अपने साथ थाने ले आई। अभी पुलिस मामले मंे उससे पूछताछ कर रही थी कि तभी वही तीन लोग दोबारा उसके निर्माणाधीन मकान पर आ धमके। उसके मकान पर काम कर रहे मिस्त्री और कारीगरों के साथ आरोपियों ने गैंती फावडे़ से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गए। जवान वापस जब अपने निर्माणाधीन मकान पर आया। तब उनका मकान बना रहे मजदूरों ने कपिल यादव और उसके साथ आए लोगों की शिकायत की। जवान ने मुरार थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
BSF के जवान ने लगाया आरोप
आखिरकार बीएसएफ जवान एसएसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाकर आवेदन दिया है। पुलिस अधिकारियों ने उसे उचित कार्यवाही का विश्वास दिलाया है। बीएसएफ जवान का यह भी कहना है कि यादव बाहुल्य इलाके में आरोपियों का साफतौर पर कहना है कि वह किसी छोटी जातिके व्यक्ति के परिवार को अपने बीच नहीं रहने देंगे। इसलिये उन्होंने बीएसएफ जवान के परिवार को धमकाया है और मकान बनाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे है। फिलहाल पुलिस ने जवान को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
पुलिस का कहना
ASP क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि फौजी ने मामले की शिकायत की है। जिस पर तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मुरार थाना पुलिस को दिए गए हैं।

