मराठा बोर्डिंग -बाल राजे शिंदे अध्यक्ष का चुनाव जीते , जगताप उपाध्यक्ष व गायकवाड़ सचिव निर्वाचित
ग्वालियर, महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा,मराठा बोर्डिंग, जयेंद्रगंज ग्वालियर के चुनाव में जितेंद्र बालराजे शिंदे अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं | उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बाल खांडे को पराजित किया | चुनाव अधिकारी प्रदीप जाधव ने बताया कि श्री शिंदे को निर्वाचित प्रत्याशी प्रमाण पत्र दे दिया गया है | उन्होंने बताया कि दिलीप जगताप उपाध्यक्ष और धर्मेंद्र गायकवाड़ सचिव निर्वाचित हुए हैं | चुनाव अधिकारी ने बताया कि अन्य पदों की मतगणना जारी है |
यहां बता दें कि उपरोक्त तीनों निर्वाचित पदाधिकारी संग्राम कदम पैनल के हैं | श्री कदम महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं | श्री कदम,उनके पैनल के सभी प्रत्याशी, पराजित प्रत्याशी बाल खांडे व उनके पैनल के अन्य प्रत्याशी सभी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं |
महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा के चुनाव लगभग 13 वर्ष बाद हुए हैं | हालांकि मराठा बोर्डिंग में सभा से ज्यादा वित्तीय अधिकार मराठा बोर्डिंग ट्रस्ट को है और वह पावरफुल बॉडी मानी जाती है |

