​​​​​​भारत जोड़ो यात्रा में कमलनाथ ने उमा भारती को भी यात्रा से जुड़ने का न्योता दिया

भोपाल. भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर किए गए ट्वीट पर शनिवार को पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं बचा है। इसलिए अभी टीशर्ट पर आए हैं, कल ये लोग जूतों पर आ जाएंगे। बीजेपी के लोग यह नहीं बताएंगे कि भारत जोड़ो यात्रा में कितने लोग हमारे साथ चल रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम उमा भारती को भी यात्रा से जुड़ने का न्योता दिया। उमा ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को शुरू करने में लेट हो गई।

​​​शिवराज कलाकार किंग से घोटाला किंग बने
कांग्रेस के प्रकोष्ठों और विभागों की समीक्षा बैठक के बाद नाथ ने कहा, बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन है। मैं रोज सौ लोगों से मिलता हूं। उनकी व्यथा सुनता हूं। किस प्रकार से नियुक्ति, रोजगार के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। एमपी में रोजगार और अपॉइंटमेंट के लिए रेट फिक्स है और ग्रेस मार्क्स देकर भर्ती हो जाती है। ये सब बातें आज सामने आ रही हैं। शिवराज सिंह कलाकारी किंग थे, अब घोटाला किंग बन गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *