LatestNewsराज्य

वर्षा-अभी तक 355.2 मिमी हुई बारिश, सितम्बर में बारिश की उम्मीद नहीं

ग्वालियर. जून व जुलाई में बादलों ने भले ही निराश किया था, लेकिन अगस्त में अधिक बादल बरसे। जून में 29 मिमी, जुलाई में 187.1 मिमी तो अगस्त 355.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। अगस्त में 4 वर्ष के बाद सबसे अधिक वर्षा हुई है। इससे पहले अगस्त 2017 में 367.8 मिमी वर्षा हुई थी। पिछले साल अगस्त में 16 दिन में 245.5 मिमी वर्षा हुई थी। इस साल 18 दिन में 355.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह अगस्त के कोटे से 104.3 मिमी अधिक है। मानसून सीजन में ग्वालियर शहर में अभी तक 571.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह अभी तक के कोटे से 19.2 मिमी अधिक है।
मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में शिफ्ट हो चुकी है। इससे 8 सितम्बर तक अच्छी वर्षा की उम्मीद नहीं है। केवल स्थानीय प्रभाव के चलते बौछार पड़ सकती है। सोमवार को केवल बूंदाबांदी हुई। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम 1.6 डिग्री बादल बढ़त के साथ 32.8 डिग्री दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरावतट के साथ 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming