PM मोदी ने मंगलवार को शिवराज को दिल्ली किया तलब

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश में अतिवर्षा और बाढ़ से उत्पन्न् स्थिति, राहत व बचाव कार्य की जानकारी उन्हें देंगे। साथ ही कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक कृषि की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी देंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री के अलावा कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी वह मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं। सभी जिलों से अतिवर्षा और बाढ़ से हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन करके सोमवार तक जानकारी भेजने के लिए कहा गया है। इसके आधार पर नुकसान की भरपाई के लिए केंद्रीय सहायता मांगी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। वे सभी वर्गों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के रचनात्मक प्रयासों का उल्लेख करके उन्होंने प्रदेशवासियों का उत्साह बढ़ाया है। अमृत सरोवर के निर्माण, कुपोषण को समाप्त करने, खेल और साहसिक गतिविधियों में भागीदारी और तिरंगा का सम्मान बढ़ाने के कार्यों में मध्य प्रदेश आगे भी उत्साह से भूमिका निभाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *