””विप्रा ब्राह्मण महिला मंच”” संगिनियों द्वारा होटल लैंडमार्क nx में देशभक्ति गीत व की नृत्य प्रस्तुती
ग्वालियर हमारा भारत देश जो अंग्रेजो की 200वर्षो की गुलामी के पश्चात 15 अगस्त सन 1947 को अंग्रेजो की दासता से पूर्ण रूप से मुक्त हुआ था।चूंकि 15 अगस्त 2022 को हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके थे । इसलिए इस आजादी के पर्व को ”’आजादी का अमृत महोत्सव” नाम दिया गया और सम्पूर्ण देश ने इसे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बहुत उत्साह के साथ मनाया।
इस पुनीत व पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ””विप्रा ब्राह्मण महिला मंच”” जो विगत लंबे समय से समाजसेवा के छेत्र में कार्य करती आ रही है जिसके द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसके तहत संस्था की संगिनियों द्वारा होटल लैंडमार्क nx में रविवार को किया गया इसमें देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुती की गई विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा मराठी थीम पर तैयार होकर अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
संगनियों ने हमारे देश की वीराग्नाओ के ऊपर कुछ शब्द कहे गए डॉ राजरानी शर्मा ने – सावित्री फुले पर, मंदाकिनी शर्मा- बेगम हजरत महल, , जूली शर्मा – जीजाबाई माला शर्मा -रानी लक्ष्मीबाई, सारिका शर्मा- बैजा बाई, नीतू उपमन्यु-सरोजनी नायडू, पुष्पा मिश्रा -महारानी अहिल्या बाई, गीता शर्मा-कविता (वीरांगनाओ की गाथा), नीलम शुक्ला मातगिनी हाजरा, प्रतीभा चतुर्वेदी-कल्पना सरोज, दीप्ति शर्मा-सरला ठकरालरश्मि शर्मा ने अपनी माँ के बारे में बताया और कार्यक्रम का संचालन सीमा दुबे के द्वारा किया गया अग्रीमा शर्मा और रश्मि पवार जी ने लावड़ी गाने पर अपने पैर थिरकाए और सभी संगनियो को हरे कंगन वितरण किए गए।
इस कार्यक्रम में उपस्थित संगनियां डॉ राजरानी शर्मा, निर्मला शर्मा, प्रतीभा चतुर्वेदी ज्योति शर्मा, रश्मि त्रिपाठी कल्पना शर्मा, अनीता देपुरिया दीप्ति शर्मा, गीता शर्मा, माला शर्मा, नीतू उपमन्यु, मंदाकिनी शर्मा, सुलोचना शर्मा, नीलम शुक्ला, श्रद्धा शर्मा, जूली शर्मा, रजनी शर्मा, शैल चौबे पुष्पा मिश्रा, सारिका शर्मा रेनू उपमन्यु, रंजना शर्मा पल्लवी शर्मा, डा अंजुली शर्मा सुमन तिवारी अर्चना शर्मा आदि विप्रा संगनियां उपस्थित रहीं।
