Multiplex in Kashmir- कश्मीर घाटी में 30 साल बाद लौट रहा है सिनेमा, अब कश्मीरी लोग भी देखेंगे फिल्में
जम्मू कश्मीर. 30 वर्षो के लम्बे समय के बाद सिनेमा कश्मीर घाटी में वापिस लौट रहा है। कश्मीर के युवाओं को मनोरंजन प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीनगर शहर में पहला मल्टीप्लेक्स खुल रहा है। आतंकवाद की शुरूआत के साथ ही 90 के दशक की शुरूआत में घाटी में सिनेमा हॉल बन्द करवा दिये गये थे। उस समय कश्मीर में लगभग 15 सिनेमा हॉल थे और यह सभी दशकों पहले बन्द कर दिये गये थे।
श्रीनगर के शिवपोरा इलाके मे स्थित मल्टीप्लेक्स में 3 स्क्रीन होंगी और कुल 520 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इमारत को किसी भी मल्टीप्लेक्स के रूप में बनाया गया है। लेकिन इसमें कश्मीर का स्पर्श है। मालिकों ने कश्मीरी पारंपरिक ‘‘खतमबंद’’ छत और पेपर माची डिजाइनों को शामिल किया है। इसे सितम्बर के माह में लोगों के लिये खोल दिया जायेगा।
सिनेमाघरों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा
आपको बता दें कि 1990 की शुरुआत तक कश्मीर में दर्जनों सिनेमा हॉल थे, लेकिन आतंकवाद की शुरुआत के साथ, घाटी के सभी सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए । 1999-2000 के दौरान सरकार ने कुछ सिनेमा हॉल्स को फिर से खोलने की कोशिश की । लेकिन उन पर हमले हुए जिससे फिर से बंद हो गया । उधर परिवार के पास घाटी के सबसे पुराने सिनेमा हॉल में से एक ‘ब्रॉडवे’ था । यह भी थोड़े समय के लिए खोला गया और बाद में हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। इन थिएटरों और सिनेमा हॉलों के लिए सुरक्षा मुख्य चिंताओं में से एक है। लेकिन मल्टीप्लेक्स के मालिकों का कहना है कि उन्हें कोई आशंका नहीं है। क्योंकि वे ऐसा युवाओं के मनोरंजन के लिए कर रहे हैं और निर्णय दिल का है और दिल डरता नहीं हैं और उनके इस फैसले को सरकार का पूरा सपोर्ट मिला है।
