जम्मू कश्मीर में लश्कर का एक हाइब्रिड आतंकी और एक OGW गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के हाइब्रिड आतंकवादी और एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सोपोर पुलिस और सुरक्षाबलों के जॉइंट ऑपरेशन से हुई है। आतंकियों के पास से हथियार और कई विस्फोटक बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।
