बद्रीनाथ हाईवे पर गिरा पहाड़ का मलबा, भोपाल के 35 यात्री उत्तराखंड में फंसे

भोपाल. भोपाल से चारधाम यात्रा पर गया 35 तीर्थयात्रियों का जत्था बद्रीनाथ में फंस गया। यहां बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 3 बजे बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ का मलबा गिर गया। हादसा पीपल कोठी के पास पागल नाला पर हुआ। इससे यहां रास्ता बंद हो गया था। मलबा गिरने से दोनों तरफ करीब 10 घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इससे कई यात्री वहां परेशान होते रहे।

भोपाल से तीर्थ यात्रा पर गए श्रद्धालु दिनेश कुशवाह ने बताया कि हम लोग बद्रीनाथ से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे थे। तभी रास्ते में हाईवे बंद मिला। पता चला कि रात करीब 3 बजे भूस्खलन के कारण पहाड़ का मलबा अचानक भरभराकर हाईवे पर गिरने लगा। इससे रोड बंद हो गया। हम लोग करीब 10 घंटे तक यहां फंसे रहे। भोपाल के 35 यात्री यहां दर्शन करने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *