West Bengal में टीएमसी 38 विधायकों में से 21 हमारे संपर्क में है-BJP मिथुन चक्रवर्ती
कलकत्ता. महाराष्ट्र की सत्ता हासिल करने के बाद अब एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस पश्चिम बंगाल पर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में भगवा दल कसी हुई रणनीति के साथ टीएमसी को झटका देने की तैयारी में हैं। इस दौरान अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दल के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं।
कोलकत्ता में मिथुन की पत्रकारवार्ता
कोलकाता में एक पत्रकार वार्ता में उनहोंने यह भी कहा है कि 38 में से 21 विधायक भाजपा के सीधे संपर्क में है। समाचार एजेंसी के अनुसार मिथुन ने कहा है कि क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते है? इस वक्त, 38 टीएमसी विधायकों के हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। जिनमें से 21 सीधे हमारे संपर्क में हैं।
ममता ने बीजेपी पर किया हमला
इससे पहले ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि मुझे विश्वास है कि बीजेपी 2024 में सत्ता में नहीं आयेगी। भारत में बेरोजगारी 40 प्रतिशत बढ़ रही है लेकिन बंगाल में 45 प्रतिशत कम हो गयी है। आज मीडिया ट्रायल चल रही है और वह लोगों को आरोपी कह रहे हैं। वह सिर्फ बंगाल की छवि खराब करना चाहते हैं।
बंगाल में नही गलेगी भाजपा की दाल
भाजपा के पास कोई काम नहीं है, उनका काम 3-4 एजेंसियों के जरिये राज्य सरकारों का अपने हाथ में लेना है। उन्होंने महाराष्ट्र, अब झारखंड पर कब्जा कर लिया है लेकिन बंगाल में उनकी दाल नहीं गलेगी। बंगाल को तोड़ना इतना आसान नहीं क्योंकि आपको पहले रॉयल बंगाल टाइगर से जूझना होगा।
