MP की 44 जनपदों पर BJP समर्थक बने अध्यक्ष, 21 जनपदें निर्विरोध
भोपाल. मध्यप्रदेश में पहले चरण में जनपद पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का निर्वाचन हो गया है। आज 170 जनपदों के चुनाव में 71 फीसदी बीजेपी के समर्थक अध्यक्ष बने हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया कि 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं। 43 जनपद पंचायतों में कांग्रेस के समर्थक, दो जनपदों में गौंडवाना समर्थक और 4 जनपद पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवार जनपद पंचायत अध्यक्ष बने हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- जनमत बीजेपी के साथ
जनपद पंचायतों के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा जैसा हमने चुनाव के पहले कहा था वैसे ही परिणाम ग्रामीण निकाय के चुनाव में आए हैं।
इन 13 जिलों में कांग्रेस साफ
प्रदेश के 13 जिलों में आज हुए चुनाव में 13 जिलों में कांग्रेस एक भी अध्यक्ष नहीं बना पाई। राजधानी भोपाल, रायसेन, इंदौर, बड़वानी, ग्वालियर, अशोकनगर, सतना, झाबुआ, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, दमोह, अलीराजपुर, कटनी में बीजेपी समर्थक अध्यक्ष बने हैं।
इन जनपद पंचायतों में निर्विरोध बने अध्यक्ष
| जनपद पंचायत | जिला | नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष |
| सोहावल | सतना | राजेश कुमार रावत |
| उंचेहरा | सतना | अंजू भार्गवेन्द्र सिंह |
| गैरतगंज | रायसेन | विजय पटेल |
| विदिशा | विदिशा | वीर सिंह रघुवंशी |
| जबेरा | दमोह | विनोद राय |
| ढ़ीमरखेड़ा | कटनी | सुनीता-संतोष दुबे |
| बड़वारा | कटनी | सुधा-घनश्याम जायसवाल |
| करेली | नरसिंहपुर | प्रतिज्ञा परिहार |
| सागर | सागर | सविता-पृथ्वी सिंह |
| रहली | सागर | रश्मि-सुरेश कश्यप |
| मानपुर | उमरिया | ममता सिंह |
| राजनगर | छतरपुर | प्रेमबाई कुशवाह |
| सीतामऊ | मंदसौर | रुकमणी बाई मांगीलाल |
| उदयपुरा | रायसेन | गंगोत्री मेहरा |
| नसरुल्लागंज | सीहोर | अंजू अवध पटेल |
| नटेरन | विदिशा | संगीता |
| बरघाट | सिवनी | आभा जितेन्द्र |
| घंसौर | सिवनी | सविता उईके |
| सैलाना | रतलाम | कैलाशी बाई |
| ईसागढ़ | अशोकनगर | चंदा-रंजीत सिंह यादव |
| अशोकनगर | अशोकनगर | नारानी बाई परिहार |
