ससुराल वाले अपनी बहू को देह व्यापार में ढकेल रहे हैं, महिला ने एसपी से लगाई गुहार
मुरैना. एक महिला ने एसपी से गुहार लगाई है। उसके ससुराल वाले उसे देह व्यापार में धकेल रहे हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। ससुराल वालों की अत्याचारों से बचाने के लिये वह पिछले एक साल से सिविल लाइन थाना पुलिस व एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही है लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की है।
क्या है मामला
पीड़ित महिला लौहपीटा समाज की है। उसकी शादी भितरवार, ग्वालियर में हुई है। शादी के एक साल तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में उसका पति व ससुराल के अन्य जन उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगे। एक.तो बार उन्होंने उसका देह व्यापार भी कराया। उसने जब इसका विरोध किया तो पति व सास ने उसे पीटा। अन्त में कोई चारा न देख वह मुरैना अपने मायके में लौट आई। अबए वह पिछले एक साल से सिविल लाइन थाना पुलिस व एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
शादी में दिया था दहेज
महिला ने बताया कि उसकी शादी में उसके माता-पिता ने अपनी बेटी की शादी में सोना-चांदी के साथ-साथ मोटर साईकिल, सोफा, टीवी, फ्रीज समेत अन्य सामान दिया था। उसके बावजूद उसके ससुरालजनों ने उसे देह व्यापार के लिये मजबूर कर रहे हैं।
