CBI ने 100 करोड़ में राज्यसभा सीट दिलाने वाला गैंग पकड़ा, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली. 100 करोड़ रुपए में राज्यसभा सीट दिलाने और राज्यपाल बनाने का वादा करने वाला रैकेट पकड़ा गया है। सीबीआई ने इस बड़ी कार्रवाई में 4 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। सीबीआई टीम पिछले कई दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पैसे के लेनदेने से ठीक पहले सीबीआई ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके दूसरे साथियों के भी नाम पता चले हैं। 4 से ज्यादा लोग आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल 100 करोड़ रुपए में सौदा होने की बात सामने आई है।

फोन टेप करने से मिले सुराग
सीबीआई अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से फोन इंटरसेप्टर के जरिए कॉल सुन रहे थे। बीते कई दिनों से आरोपियों पर उनकी नजर थी। डील जब फाइनल होने वाली थी, तभी आरोपी को दबोच लिया गया।

चार आरोपियों की हुई पहचान
सीबीआई ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। महाराष्ट्र निवासी कमलाकर प्रेमकुमार बांदगर, कर्नाटक निवासी रवींद्र विट्ठल नाइक, दिल्ली निवासी महेंद्र पाल अरोड़ा और अभिषेक बूरा इस डील में शामिल थे।

पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में आया था ऐसा मामला
हाल ही में ऐसा मामला महाराष्ट्र में आया था। यहां भाजपा के एक विधायक से 100 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। एवज में एकनाथ शिंदे कैबिनेट में मंत्री बनवाने का ऑफर था। विधायक की शिकायत पर पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने 3 से 4 विधायकों के सामने यही पेशकश रखी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *