मुरैना की यातायात पुलिस ने पकड़ा गांजा, डेढ़ क्विंटल गांजे के साथ 2 कारें और 5 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना. यातायात पुलिस ने एक गाड़ी से करीब डेढत् क्विंटल गांजा पकड़ा है। पकड़े गये गांजे की कीमत 7.50 लाख रूपये लगभग है और इसके साथ ही पुलिस ने 5 आरोपियों व उनके कब्जे से 2 लग्जरी कारों को बरामद किया है। गांजा नागपुर से पलवल ले जाया जा रहा था। घटना सोमवार की दोपहर की है।
क्या है पूरा मामला
यातायात थाने के इंटर सेप्टर वाहन प्रभारी रोहित यादव हमेशा की तरह गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें ग्वालियर की तरफ से आ रही एक ईको स्पोर्ट कार दिखी। कार के पीछे के दोनों शीशों पर काली रील चढ़ी थी जिसे देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने गाड़ी को हाथ देकर रोकने की कोशिश की लेकिन गाड़ी नहीं रुकी। इस पर उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पकड़ने पर उसमें से दो युवक निकले जिन्हें उन्होंने तुरंत पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के नाम देव सिंह चौहान व कृष्णा पांचाल पुत्र ओमप्रकाश पांचालए निवासी अलालपुर गांव पलवलएहरियाणा का है। दोनों युवकों व गाड़ी को पकड़कर तुरंत पुलिस लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
पहले भी ले जा चुके हैं गांजा
पकड़े गये आरोपी देवसिंह चौहान ने बताया कि इससे पहले भी वह नागपुर से गांजा ले जा चुके हैं। एक चक्कर के उन्हें 10 हजार रूपये मिलते हैं। उसने बताया कि गांड़ी रूद्रपुर उत्तराखंड निवासी रमेश की है। वह 24 जुलाई को रात 12 बजे नागपुर से गांजे की खेप लेकर चले थे। पूरे रास्ते उन्हें किसी ने नहीं टोका लेकिन वह मुरैना घुसते ही उन्हें पकड़ लिया गया।
