चिडि़याघर में 3 नये मेहमान, रागिनी ने दिया 3 शावकों को जन्म

ग्वालियर. आज से लगभग सवा साल पहले ओडिशा के नंदनकानन (ज्यूलॉजिकल पार्क) से इन्दौर जू आयी 11 वर्षीय मादा व्हाइट रागिनी ने रविवार को 3 शावकों को जन्म दिया। खास बात यह है कि तीनों अलग-अलग रंगों के हैं।
इनमें एक पीला, दूसरा ब्लैक एंड व्हाइट और तीसरा शावक तीनों रंग (यलो-ब्लैक एंड व्हाइट) का है। जू में कैदीबाग स्थित बाड़े में रागिनी और ब्लैक रंग के टाइगर लकी जोड़ी के यहां 3 नये मेहमान आये हैं। सबसे अच्छी बात तो यह ळै कि तीनों ही शावक स्वस्थ्य है जिनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। चिडि़याघर में 15 टाइगर हो गये है और तीनों रंगों के टाइगर यहां रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *