विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा सभी संगनियों ने मिलकर किया वृक्षारोपण

ग्वालियर जैसा कि हम सब जानते हैं कि वृक्ष हमारे जीवन में क्या महत्व रखते हैं । वृक्षों द्वारा हमें शुद्ध वायु मिलती है जो हमारे लिए बहुत जरूरी है और वातावरण को भी शुद्ध रखती है हमारे भारत देश में जहां वृक्षारोपण का कार्य होता है वही इन्हें पूजा भी जाता है । कई ऐसे वृक्ष है,जिन्हें हमारे हिंदू धर्म में ईश्वर का निवास स्थान माना जाता है जैसे, *नीम , पीपल, आंवला, बरगद आदी को शास्त्रों के अनुसार पूजनीय कहलाते है और साथ ही धर्म शास्त्रों में सभी तरह से वृक्ष प्रकृति के सभी तत्वों की विवेचना करते हैं ।
दुनिया के सभी लोगो के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। क्योकि पेड़ो से हमें खाने के लिए फल और सब्जियां मिलती है। पेड़ो की लकड़ी से फर्नीचर, कागज़, रबर और अन्य कई प्रकार की सजावटी चिजे प्राप्त होती है। पेड़ो की जड़ों, पत्तियों, फल और फूलों का उपयोग करके कई प्रकार की दवाए भी बनाई जाती है।
इसलिए हम सभी को वृक्षारोपण करना बहुत ही जरूरी है यह कार्यक्रम 24 जुलाई सुबह 11 बजे स्थान लाल टिपारा गौशाला स्वामी ऋषभ आनंद मुरार में किया गया। आज के कार्यक्रम में विप्रा संगिनियाँ राजरानी शर्मा, कृष्णा शर्मा, सुमन तिवारी, सीमा दुबे, नीलम शर्मा, अर्चना दशर्मा, अनीता देपुरिया, कल्पना ऋषीश्वर, पिंकी शर्मा, कमलेश शर्मा, सारिका शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, माला शर्मा, विशेष बालक मास्टर अनिरुद्ध तिवारी व प्रतिभा चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *