दो पक्षों के बीच महिला को लेकर विवाद, एक पक्ष ने लाठियों से पीटा तो दूसरे ने गोली मारी दी

मुरैना. निरारा थाना क्षेत्र के वहमपुरा गांव में मामूली बात पर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने व्यक्ति ने दूसरे परक्ष के व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटा। जिस पर सामने वाले पक्ष के व्यक्ति ने उसको गोली मार दी और बाद में दोनों को घायल अवस्था में मुरैना जिला अस्पताल लाया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि निरारा क्षेत्र के बहमपुरा गांव में शिवराज गुर्जर व अजय गुर्जर के बीच महिलाओं के विवाद को लेकर विवाद हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि एक ने दूसरे की महिला के साथ मारपीट कर दी। इसी बात को लेकर उसने सामने वाले को लाठियों से पीटा। उसने इतना पीटा कि सामने वाले के हाथ व पैरों में मारने के निशान पड़ गये और वह गंभीर रूप स घायल हो गया। अधिक पिटने से जब वह क्रोधित हो गया तो वह घर से बंदूक निकाल ले आया और उसने सामने वाले को गोली मार दी। सीधे जाकर उसके हाथ में जा लगी।
परिजन अस्पताल ले आये
विवाद के बाद घायल होने पर दोनों के परिजन उन्हें घायलावस्था में ही जिला अस्पताल लेकर आये जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक महिला को पीटने को लेकर सामने वाले ने उसे लाठियों से मारा था जिस पर उसने गोली चला मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *