MP में IAS अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी, 3 अफसरों के विभाग बदले

भोपाल. नगर निगम में जूनियर अफसर को सीनियर अफसर के ऊपर पदस्थ करने के मामले में राज्य सरकार ने अपनी गलती सुधार दी है। नए कमिश्नर और आईएएस अधिकारी के जॉइन करने के साथ ही सरकार ने कमिश्नर से सीनियर अधिकारी का तबादला कर दिया है। बुधवार को 3 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। इसमें नगर निगम भोपाल के नए कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार से सीनियर अफसर और अपर आयुक्त नगर निगम अक्षय तेम्रवाल का तबादला करते हुए उन्हें अपर आयुक्त नगरीय विकास और आवास संचालनालय पदस्थ किया है।


3 दिन पहले ही 4 अफसरों के तबादले हुए थे
तीन दिन पहले जारी 4 आईएएस अफसरों के तबादले में जबलपुर और भोपाल के नगर निगम आयुक्त को बदला था। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया है। जबकि जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया था। भोपाल में ही रामप्रकाश अहिरवार के बैच के ही अधिकारी अक्षक कुमार तेम्रवाल पदस्थ रहे है जो 2018 बैच के आईएएस अफसरों की सीनियरिटी में रामप्रकाश से सीनियर है। अक्षय तेम्रवाल का सीनियरिटी क्रमांक 296 है जबकि रामप्रकाश अहिरवार 299 नंबर के अफसर है और अक्षय तेम्रवाल से जूरियर है।

बुधवार को भोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने पदभार ग्रहण कर लिया। - Dainik Bhaskarभोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने पदभार ग्रहण कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *