846 मतदान केन्द्रों में पहुँचे मतदान दल, 25 को प्रात: 7 बजे से शुरू होगा मतदान
ग्वालियर जिले में त्रि.स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिले की चारों जनपद पंचायत मुरार, घाटीगाँवए डबरा व भितरवार के अंतर्गत कुल 263 ग्राम पंचायतों में बनाए गए सभी 846 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराने के लिये शुक्रवार को मतदान दल पहुँच गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्रविक्रम सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करें।
सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार 25 जून को प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतदान केन्द्र पर ही मतों की गिनती की जायेगी।
मतदान सम्पन्न कराने के लिये शुक्रवार को जनपद पंचायत मुरार के 184 व जनपद पंचायत घाटीगाँव के 187 मतदान केन्द्रों के लिये यहाँ ग्वालियर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को विशेष वाहनों द्वारा रवाना किया गया। इसी प्रकार डबरा जनपद पंचायत में स्थित 224 मतदान केन्द्रों के लिये कृषि उपज मंडी डबरा और भितरवार जनपद पंचायत के 251 मतदान केन्द्रों के लिये शासकीय महाविद्यालय भितरवार से विशेष वाहनों द्वारा मतदान दल रवाना किए गए। जिले में त्रि.स्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिये कुल 4 हजार 653 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित कुल पाँच कर्मचारी शामिल हैं।
जिले में कुल 2277 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
त्रि.स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में जिले की चारों जनपद पंचायतों में पंचए सरपंचए जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये कुल 2277 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इनमें पंच पद के 346 प्रत्याशीए सरपंच के 1322ए जनपद पंचायत सदस्य के 458 एवं जिला पंचायत सदस्य के 151 प्रत्याशी शामिल हैं।
