पिंक डॉल्फिन ओमान के समुद्र में दिखाई दी

नई दिल्ली. ओमान की राजधानी मस्कट के पास कंताब बीच के समुद्र में पिंक रंग की डॉल्फिन नजर आई है। सामने आये वीडियो में यह डॉल्फिन दूसरी डॉल्फिन के साथ तैरती हुई दिखाई दी। इसका रंग बाकी डॉल्फिन से अलग है। इस कारण से लोग जानना चाहते हैं। यह किस प्रजाति की है। इसका रंग पिंक क्यों है। अभी तक इसकी प्रजाति की पक्की पहचान नहीं हो पायी है।
कंताब बीच से सामने आये वीडियो में डॉल्फिन समुद्र की सतह पर आती है फिर पानी में तैरती हुई दिखाई दे रही है। कुछ रिपोर्ट में इसे रिसो डॉल्फिन बताया गया है। जबकि कुछ में इंडो-पैसेफिक हंपबैक डॉल्फिन होने की संभावना जताई गयी है। हालांकि सिर्फ रंग देखकर किसी डॉल्फिन की प्रजाति तय नहीं की जा सकती है। इसके बलये उसके शरीर की बनावट और दूसरे लक्षणों को देखना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *