ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी, शताब्दी-राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

ग्वालियर. रेलवे के निर्माण कार्यों का असर अब शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार पर भी दिखाई देने लगा है। बीना-आगासौद यार्ड रीमाडलिंग सहित अन्य रेल परियोजनाओं के काम के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेनें पांच से आठ घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों के यात्रा कार्यक्रम बिगड़ रहे हैं और समय पर गंतव्य तक पहुंचना चुनौती बन गया है।
स्टेशन पर घंटों इंतजार
ट्रेनों की लेटलतीफी का असर उन यात्रियों पर ज्यादा पड़ रहा है, जिन्होंने आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन में आरक्षण करा रखा है। पहली ट्रेन के विलंब से पहुंचने पर कनेक्टिंग ट्रेन छूटने का खतरा बना रहता है। वहीं, जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान खानपान पर अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है।
निर्माण कार्यके रेलवे के लिए चुनौती
बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों की परेशानी अधिक है। प्रीमियम ट्रेनों से कम समय में सफर पूरा करने की उम्मीद रखने वाले यात्रियों को भी देरी के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। निर्माण कार्यों के बीच ट्रेनों का समयबद्ध संचालन बनाए रखना रेलवे के लिए चुनौती बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *