ग्वालियर में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार

ग्वालियर. ग्वालियर में ‘अग्निपथ’ के विरोध में तोड़फोड़ करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व ऑडियो वायरल करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि सोशल मीडिया ग्रुप पर चुनाव नहीं होने देने संबंधी कुछ मैसेज और कलेक्ट्रेट पर चल रही नामांकन प्रक्रिया को रोकने संबंधी ऑडियो मैसेज पोस्ट किया गया है।

देर रात पुलिस ने दबिश दी
एएसपी क्राइम ने क्राइम ब्रांच टीम को इस व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए लगाया। जिस मोबाइल नंबर से भड़काऊ मैसेज पोस्ट किए गए थे, उसका धारक ग्राम बागबई थाना भितरवार का रहने वाला है। पुलिस को पता चला कि आरोपी थाना झांसी रोड नाका चंद्रबदनी पर रह रहा है। शनिवार देर रात पुलिस ने दबिश दी, तो आरोपी को पकड़ लिया गया। उसका मोबाइल व सिम जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *