पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन का 100वां जन्मदिन मनाया

वडोदरा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी मां हीराबेन के जन्मदिन पर अहमदाबाद पहुंचे है। पीएम ने अपनी मां के पैर धोये और उसके बाद उस पानी को अपनी आंखों से लगाया है। नरेन्द्र मोदी ने अपनी मां के साथ बैठकर पूजा की, उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनका आर्शीवाद लिया। पीएम नरेन्द्र मोदी की मां ने भी जन्मदिन पर मिलने पहुंचे बेटे का मुंह मीठा कराया। आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन आज 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां हीराबेन को उनके 100वें जन्मदिन पर उपहार स्वरूप शॉल दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर उनके पैर धोकर चरणामृत अपनी आंखों से लगाया

आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं, इस बीच वह सबसे पहले अपने घर मां से आर्शीवाद लेने के लिये पहुंचे

मां के आंचल में बैठने के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने घर के मंदिर में पूजा की और प्रसाद चढ़ाया और उनके साथ बैठक कर गप्प लगायी

पीएम नरेन्द्र मोदी की उनकी मां के साथ पहले भी भावुक तस्वीरें सामने आयी हैं, जब भी वह गुजरात दौरे पर रहते हैं तो मां मिलने जाते हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *