ग्वालियर में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, वार्ड 30 से रेखा अनिल त्रिपाठी प्रत्याशी बनायी गयी

ग्वालियर. आखिरकार भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की सूची देर रात 11 बजे जारी की गई है। इसमें 66 वार्ड के प्रत्याशी घोषित किए गए है। इनमें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर के समर्थकों में गजब का संतुलन बनाया गया है। पहली सूची में नए चेहरों और अनुभव दोनों को तरजीह दी गई है। काफी समय से यह सूची आने की अटकलें चल रही थीं और शुक्रवार को यह इंतजार खत्म हुआ। जिनके नाम सूची में है वह अपने-अपने नेताओं का आशीर्वाद लेकर तैयारियों में जुट गए है। जिनके नाम नहीं आए है वह निराश है और कुछ निर्दलीय भी मैदान संभाल सकते हैं।

ग्वालियर तानसेन होटल में भाजपा के पार्षदों के टिकट को लेकर बुधवार दोपहर बैठक हुई। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसी बैठक में भोपाल से आई सूची को फाइनल कर अंतिम रूप दिया गया है। बैठक के बाद शाम को भाजपा ने अपने कार्यालय से नगर निगम चुनाव में वार्ड से पार्षद प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस पर भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा एकजुट होकर लड़ रही है और जिसको किसी कारण से टिकट न मिला हो तो वह भी पूरी मेहनत से जुट जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *