लगुन फलदान ले जा रही बस पलटी, 25 घायल 2 की मौत

मृतक बाबा व नाती

मुरैना. लगुन फलदान लेकर जा रही एक बस पलट गयी। बस पलटने उसमें बैठे एक वृद्ध व बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में नाती व बाबा थे। घटना सिंगरौली के पास चिन्नौनी क्षेत्र में घटी है। घटना के बाद घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इनका उपचार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि खांडौली गांव से लगुन फलदान लेकर बस में सवार 40 लोग जा रहे थे। इसी दौरान बस एक सूखी नहर में जा कर गिर गयी। बस अनियंत्रित हो गयी थी। पहले वह लहराई और फिर गुलाटी मारते हुए नीचे सूखी नहर में जा गिरी जिससे उसमें बैठे करीब 25 लोग घायल हो गये। घायलों में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं तथा 2 की मौत हो चुकी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
जैसे ही घटना की जानकारी थाना व देवगढ़ थाना पुलिस को मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बूलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *