BJP ने 15 महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा की, बस ग्वालियर को होल्ड पर रखा
भोपाल. BJP ने रतलाम से मेयर कैंडिडेट के लिए प्रहलाद पटेल का नाम फाइनल कर दिया है। इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव के नाम की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। एक दिन पहले ही पार्टी ने 16 नगर निगमों में से 13 पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। रतलाम, इंदौर और ग्वालियर को होल्ड पर रखा गया था। देर शाम तक इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर सहमति बन चुकी थी। आधिकारिक घोषणा बाकी थी। ग्वालियर सीट पर अब भी पेंच फंसा हुआ है।
BJP के इंदौर महापौर प्रत्याशी ने इस्तीफा दिया
इंदौर में BJP के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। पुष्यमित्र मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के सबसे युवा अतिरिक्त महाधिवक्ता चुने गए थे।
