अवैध शराब की तस्करी-अवैध बिक्री के लिये मंगाई शराब, राघवेंद्रसिंह, रवीन्द्र यादव और सागर बघेल पर FIR

भिण्ड़. पंचायत चुनाव के लिये अवैध शराब की तस्करी शुरू हो गयी है। मिहोना पुलिस ने मंगलवार को 2 लोडिंग वाहनों से 440 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, पकडी गयी शराब की कीमत 15 लाख 50 हजार रूपये हैं। पुलिस ने शराब की सप्लाई देने जा रहे 2 युवकों समेत मंगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और साथ ही शराब मंगाने वाले युवक की तलाश जारी है।
टीआई मिहोना वरूण तिवारी ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते इन दिनों अवैध शराब और अवैध हथियार की धरपकड़ के लिये अभियान चलाया रहा है। दोपहर मिली कि पंचायत चुनाव के लिये लोडिंग वाहन से बड़ी मात्रा में शराब मंगाई गयी है। सूचना के आधार पर ररी शिकारपुरा के पास राजघाट की पुलिया पर चेकिंग प्लाइंट लगाया गया है। तभी 2 लोडिंग वाहन लहार की ओर से आते हुए दिखाई दिये। पुलिस का प्वाइंट देखकर दोनों वाहन रूक गये। जब वाहनों की तलाशी ली गयी तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई मिली।
अवैध बिक्री के लिए भेजी गई थी पेटियां
पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि पकड़ी गईं शराब की पेटियां लहार के किसी शराब के ठेके से अवैध रुप से बिक्री के लिए भेजी गई थीं। इन्हें नुन्हाटा निवासी राघवेंद्र सिंह ने ऑर्डर कर मंगवाया था । साथ ही रौन क्षेत्र के मेहदा के पास इन्हें डंप किया जाना था लेकिन उससे पहले वे पुलिस के हत्थे चढ़ गई। मिहोना पुलिस ने रविंद्र यादवए सागर बघेल के साथ राघवेंद्र सिंह निवासी नुन्हाटा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अब राघवेंद्र की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *