नगर निगम 3 डिपो में 6 और वर्कशॉप में 1 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाएगा

ग्वालियर. ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के प्रस्ताव में बदलाव किया गया है। पहले ऐसे स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव था, जहां आमजन के ई-वाहन चार्ज हो सकते थे। अब नगर निगम ने 21 ई-रिक्शा (टिपर) खरीदने के बाद ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन तीनों विधानसभा में स्थित नगर निगम के डिपो के अलावा एजीपुल के नीचे स्थित वर्कशॉप में लगाने की तैयारी की है।

पिछले दिनों हुई बैठक में यह फैसला किया गया। पर्यावरण सुधार के लिए नगर निगम को दो करोड़ रुपए मिले हैं। इस राशि में पहले सात ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्लान कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को बताया गया था। निगम चुनाव के बाद इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करेगा।

अब 7 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
अभी सात ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बना रहे हैं। निगम की तीन डिपो हैं। हर डिपो में दो-दो चार्जिंग स्टेशन और एक वर्कशॉप में बनाया जाएगा। पहले जो स्थान प्रस्तावित किए थे, अब वहां नहीं बनेंगे। -देवीसिंह राठौर, प्रभारी कार्यपालन यंत्री विद्युत नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *