देर रात तक मंथन, ग्वालियर से हेमलता भदौरिया के नाम पर विचार

ग्वालियर. ग्वालियर के दिग्गज नेताओं के बीच सहमति बनाने में भाजपा को देर रात तक मंथन करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माया सिंह का नाम बढ़ाया लेकिन उम्र का दायरा पार होने और ओबीसी होने के कारण बाकी को मंजूर नहीं था, वहीं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा रखे गए नाम पर सिंधिया सहमत नहीं थे। अंततः भाजपा पार्षद रही हेमलता भदौरिया के नाम पर विचार किया गया। हेमलता पार्षद रही हैं और उनके पति भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार क्षत्रिय है। फिलहाल अंतिम दौर में हेमलता और सुमन दोनों के नाम हैं।

विकल्प के रूप में डा वीरा लोहिया और ओबीसी के नाते खुशबू गुप्ता के नाम पर भी विचार किया गया। सूची में कई ब़ड़े चेहरे भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर प्रत्याशियों के जिन नामों की सूची जारी की है। इनमें भोपाल से मालती राय को टिकट दिया गया है, जबकि जबलपुर से डा. जितेन्द्र जामदार पर दांव लगाया गया है। वे राज्यसभा सदस्य के लिए टिकट लेने वालों की कतार में भी थे। मुरैना से मीना जाटव, सागर से संगीता तिवारी, रीवा से प्रबोध व्यास, सतना से योगेश ताम्रकार, सिंगरौली से चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, जबलपुर से डा. जितेंद्र जामदार, कटनी से ज्योति दीक्षित, छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, भोपाल से मालती राय, खंडवा से अमृता यादव, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, उज्जैन से मुकेश टटवाल व देवास से गीता अग्रवाल शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *