ग्वालियर में सिंधिया मंगलवार शाम को खुद कर सकते हैं महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित
ग्वालियर. ग्वालियर में नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी का पेंच ऐसा फंसा है कि सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सात दिन से बैठकों का दौर जारी है और किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। अंचल के दो बड़े नेता अपने-अपने दावेदारों के लिए अड़े हुए हैं। इसलिए अचानक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आ रहे हैं। सोमवार शाम को उनका अचानक उनका कार्यक्रम आया है। जिसमंे सिंधिया दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वालियर आएंगे। यहां कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। अगले दिन बिना किसी कार्यक्रम के वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
सिंधिया खेमे की अटकलें तेज
सिंधिया के अचानक कार्यक्रम बनने और ग्वालियर आने और उनके प्रोग्राम में कोई कार्यक्रम का उल्लेख न होने से राजनीतिक अटकलें बहुत तेज हो गई हैं। शहर में इस तरह की चर्चा है कि आज (मंगलवार) को महापौर प्रत्याशी की घोषणा तय है और उसे घोषित करने के लिए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आ रहे हैं। इससे साफ है कि सिंधिया खेमे से ही कोई नाम फायनल हुआ है। वैसे एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी शहर में होकर गए हैं।उन्होंने भी कहा था कि नाम पर फाइनल चर्चा हो गई है। एक या दो दिन में आपको नाम बता दिया जाएगा। हो सकता है मंगलवार को यह नाम घोषित हो जाए।
