आज भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह भाजपा में होंगे शामिल
भिंड. भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह संजू आज मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। भोपाल प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के आला पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेंगे। भिंड विधायक भोपाल में मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। सोमवार दोपहर बाद से उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं। संजीव सिंह बसपा में विधायक दल के नेता हैं। ऐसे में उनका जाना बसपा के लिए मध्यप्रदेश और भिंड में बड़ा झटका है।
भिंड विधायक संजीव सिंह संजू का भाजपा से पुराना नाता है। भाजपा उनका पुराना घर है। संजीव सिंह के पिता डा. रामलखन सिंह भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा से सांसद और भिंड से एक बार विधायक रहे हैं। संजीव सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2013 में संजीव सिंह और उनके पिता डा. रामलखन सिंह भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे। मंगलवार को विधायक संजीव सिंह अपने समर्थकों अैर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता लेकर घर वापसी कर रहे हैं। उनके भाजपा में जाने की खबर से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
