CM शिवराज के सिपाही ऐसे MP को बनायेंगे नशामुक्त, BJP ग्वालियर जिलाध्यक्ष की होटल में शराब पार्टी

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का एक होटल में शराब पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले यह वीडियो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूण सुभाष यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया गया था और साथ ही कमेंट्स किया था कि क्या शिवराज इस तरह प्रदेश को नशामुक्ति की ओर ले जायेंगे। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती शराबबंदी के लिये आवाज उठा रही है। शिवराज शराब बंदी से पूर्व लोगों को नशामुक्ति के लिये जागरूक करने की बात कहते आये है, पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उनके अभियान पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

यह है पूरा मामला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता व पूर्व मंत्री अरुण सुभाष यादव ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पर एक VIDEO अपलोड कर भाजपा के शराब बंदी या नशामुक्ति अभियान पर सवाल उठाए हैं। असल में इस VIDEO में होटल के एक रूम में चार लो बैठकर शराब पार्टी कर रहे है। उनमें भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी सामने बैठे हैं। वह VIDEO में कांच का ग्लास उठाकर वाइन पीते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ के लोग भी जाम टकरा रहे हैं। इस VIDEO के ऊपर अरुण सुभाष यादव ने लिखा है कि “यह है भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा। ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वीडियो। मुख्यमंत्री जी आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरुकता अभियान चला रहे हैं।’

वीडियो राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को किया टैग
कांग्रेस नेता अरूण यादव ने यह वीडियो अपलोड़ करने के बाद ट्विटर पर अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस व भाजपा नेताओं को टैग किया गया है। अब यह वीडियो ट्विटर के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और बीजेपी नेताओं की बोलती बंद है। खासकर भाजपा जिलाध्यक्ष ग्वालियर का तो कोई स्टेटमेंट ही नहीं आया है। वह भी जब त कवह भोपाल में ही वरिष्ठ नेताओं के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *