Kanpur Violence-मास्टरमाइंड हयात हाशमी के खाते 47 करोड़ 6 लाख रूपये हैं, एक दिन में हुआ करोड़ों का लेन देन

कानपुर. उत्तरप्रदेश के कानुपर हिंसा के मुख्य आरोपी हयात हाश्मी के बैंक खातों की जांच की जायेगी। पुलिस को विदेशी फंडिंग का शक है। जांच में यह भी पता चला है कि हाशमी के एक बैंक खाते में जुलाई 2019 में 3 करोड़ 54 लाख रूपये थे। कानपुर के बाबूपुरबा इलाके एक प्रायवेट बैंक में उनके एक खाते के विवरण से पता चला है कि 30 जुलाई 2019 को उसके सखाते में 3.54 करोड़ रूपये का लेनदेन हुआ था।
खाते में इतना धन
विशेष जांच दल (एसआईटी) के एक अधिकारी ने बताया कि सितम्बर 2021 में खाते से 98 लाख रूपाये एक साथ निकाले गये थे। खाते से कई बार ट्रांजेक्शन हुआ था और इस खाते में अभी भी 1 करोड़ 27 लाख रूपये जमा है। एसआईटी अधिकारी ने बताया कि पहले हम पैसे के स्त्रतों का पता कर रहे है और साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन पैसों का उपयोग किस उद्देश्य के लिये किया गया है। इसके अलावा लेनदेन कानूनी था या नहीं। सूत्रों ने बताया कि हयात के दो और बैंक खाते भी है जिनसे लेनदेन भी किया गया है।
खातों में 47 करोड़ 6 लाख रूपये हैं
एसआईटी अधिकारी ने बताया अभी तक अन्य 3 खातों से पिछले 3 वर्षो में 47 करोड़ 6 लाख रूपये का लेन देन किया जा चुका है। अब खातों में सिर्फ 11 लााख रूपये का बैलेंस दिखाई दे रहा है। ईडी की टीमें उनसे और उनके सहसयोगियों से विदेशी फंडिंग के संबंध में पूछताछ भी कर सकती है। यह खाते 2019 में खोले गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *