दोस्त ने होटल में किया रेप, कोल्डड्रिंक में मिलाई बेहोशी की दवा, न्यूड फोटो और वीडियो बनाये और किया ब्लैकमेल
ग्वालियर. नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्त ने महिला को होटल मिलने बुलाकर कोल्डड्रिक में नशे की दवा मिलाकर पिला दी और जब महिला बेहोश हो गयी तो दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म को घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपी ने महिला के न्यूड फोटो और वीडियो भी बनाये जब महिला को होश आया तो घटना का पता चला। जिसके बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला को ब्लेकमेल कर रहा था। अगर उसने अपना मुंह खोला तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
इसके बाद महिला ने आरोपी को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने जिसकी शिकायत महिला थाने पहुंच कर पुलिस से की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोल्डड्रिंक में मिलाई बेहोशी की दवा
कमरे में पहुंचने के बाद अनूप ने उसे कोल्डड्रिंेक पीने के लिये ऑफर की, जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गयी और जब होश आया तो महिला ने अपने आप को होटल के कमरे में निर्वस्त्र पाया। घटना समझ में आते ही महिला ने इसका विरोध किया तो अनूप गुप्ता ने उसे वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से चलते महिला चुप रही तो आरोपी उसे लगातार संबंध बनाने के लिये ब्लैकमेल करता रहा। इससे परेशान हो पीडि़ता थाने पहुची और मामले की शिकायत पुलिस से की।
कॉल कर नौकरी के लिए मिलने बुलाया था
जनकगंज के लक्ष्मीगंज में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह कॉस्मेटिक का काम करती है। पांच महिने पहले उसकी मुलाकात अनूप गुप्ता उर्फ पिंटू से हुई। अनूप गुप्ता ने महिला को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। अनूप गुप्ता कई बार महिला को अपने साथ कई जगह नौकरी दिलवाने के लिए लेकर गया, लेकिन बात नहीं बनी। 18 मई की दोपहर को महिला के पास अनूप गुप्ता का कॉल आया और उसने बताया तुम्हारी नौकरी लगवाने की सारी बात हो चुकी है और कंपनी का अधिकारी बहोड़ापुर में एक होटल में ठहरा हुआ है। अभी आपको उससे मुलाकात करनी है। नौकरी की जरुरत होने पर महिला उसके साथ होटल पहुंची तो अनूप गुप्ता महिला को होटल के एक कमरे में ले गया।
कोल्डड्रिंक पीते ही हुई बेहोश
कमरे में पहुंचने के बाद अनूप ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए ऑफर की, जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गई और जब होश आया तो महिला ने अपने आप को होटल के कमरे में निर्वस्त्र पाया। घटना समझ में आते ही महिला ने इसका विरोध किया तो अनूप गुप्ता ने उसे वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी डर के चलते महिला चुप रही तो आरोपी उसे लगातार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता रहा। इससे परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की।

