IRCTC से अब एक माह में 24 टिकट बुक कर सकेंगे, नियम में हुआ बदलाव

नई दिल्ली. अगर आप रेल यात्रा करते हैं तो आपके लिये आवश्यक खबर है। IRCTC  ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। IRCTC से टिकट बुक करने वालों को बड़ी सुविधा मिल रही है। इस नये नियम के मुताबिक अब आप एक माह में पहले से अधिक टिकट बुक कर सकते हैं। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC ) ने नया नियम बनाया है जिसके तहत अगर आपने अपने आधार कार्ड को IRCTC  से लिंक किया है तो आपको इस का बड़ा लाभ मिलेगा।
टिकट बुकिंग के बदले नियम
गौरतलब है कि अब पहले आप IRCTC  अकाउंट से एक माह में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते थे। लेकिन अगर आपने आधार कार्ड से IRCTC  की आईडी लिंक किया है तो आप एक माह में 12 टिकट बुक कर सकते थे। लेकिन अब IRCTC  ने इस नियम में बदलाव किया है। अब आप महीने में एक आईडी से 24 टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप आपने आधार कार्ड को IRCTC  से लिंक नहीं किया है। तब भी आपने एक माह में 12 टिकट बुक किये जा सकेंगे।

ऐसे करें आधार से लिंक

1. इसके लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट  irctc.co.in पर जाएं.
2. अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लें.
3. अब होम पेज पर दिख रहे ‘ My Account section’ पर जाकर ‘Aadhaar KYC’ पर क्लिक करें.
4. इसके बाद अगले पेज पर अपना आधार नंबर डालें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें.
5. अब आपके Aadhaar Card के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इस ओटीपी को दर्ज करें और वैरिफिकेशन करें.
6. आधार से संबंधित जानकारी देखने के बाद नीचे लिखे ‘Verify’ पर क्लिक करें.
7. इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा कि KYC डिटेल को सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *