संकल्पों को पूरा करने से ही सफलता मिलती हैः नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में संस्था का अपना महत्व होता है। संस्था के रूप में जब हम सामूहिक संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं तो निश्चित ही सफलता मिलती है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर गुरुवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपनी 116 बरस की सफल यात्रा मैं कई आयाम स्थापित किए हैं। यह इसलिए संभव हो सका कि जिन लोगों ने इसकी शुरुआत की उनका संकल्प मजबूत था और उनकी भावना पवित्र थी। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उन सदस्यों को भी याद किया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह समय अधूरे संकल्पों को पूरा करने का है। उन्होंने कहा कि जब हम इन संकल्पों को पूरा करने के लिए जुटेंगे तभी हम आजादी के सौवें बरस में आत्मनिर्भर और न्यू इंडिया बनेगा तथा दुनिया में भारत एक श्रेष्ठ भारत के रूप में स्थापित होगा।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय गोयल ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया साथ ही चेंबर के कोषाध्यक्ष बसंत अग्रवाल ने चेंबर के इतिहास के बारे में बताया ही चेम्बर द्वारा किए गए विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी भी दी इस अवसर पर चेंबर के उपाध्यक्ष पारस जैन मौजूद रहे कार्यक्रम का विस्तृत संचालन मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगण आम व्यापारी सहित आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के 117 वें स्थापना दिवस पर आज रात देश के प्रख्यात गायक अल्ताफ रजा नाइट का भी आयोजन किया गया है।
यह पूर्व अध्यक्ष जिनको सम्मानित किया गया
1906-1910 लाला भिखारी दास वैश्य इनका सम्मान इनकी पुत्री गरिमा वैश्य और अनामिका अग्रवाल ने लिया
1915-1916 सेठ फूलचंद राजा वाले उनका सम्मान इनके परिजन अनूप सोगानी ने लिया
1943-1945 लालाराम जी दास जी वैश्य इनका सम्मान इनके परिजन श्रीमती सुजाता वैश्य ने लिया
1945-1991 बाबू दुर्गा प्रसाद मंडेलिया इनका सम्मान इनके ट्रस्ट के गोविंद जी देवड़ा ने लिया
1991-1996 कृष्ण दास गर्ग काका इनका सम्मान इनके सुपुत्र राजकुमार गर्ग विजय गर्ग ने प्राप्त किया
1996-2000 डॉ वीरेंद्र गंगवाल जी स्वयं उपस्थित हुए और उनको सम्मानित किया गया
2000-2003 श्री गोविंद दास जी अग्रवाल इनका सम्मान इनके सुपुत्र श्री दीपक अग्रवाल जी ने लिया
2003-2007 सतीश अजमेरा इनका सम्मान इनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंदा अजमेरा ने प्राप्त किया
2007-2011 जीडी लड्ढा जी स्वयं उपस्थित हुए और उन्हें सम्मानित किया गया
2011-2015 विष्णु प्रसाद गर्ग अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित नहीं हुए इनका सम्मान उनके सुपुत्र मयंक गर्ग ने प्राप्त किया
2015-2019 अरविंद अग्रवाल विदेश यात्रा पर होने के कारण उपस्थित नहीं हुए इनका सम्मान उनके पुत्र आदयंत अग्रवाल ने प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *