दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बिजली कर्मचारियों को, लाइनमैन की 4 घंटे लटकी रहीं लाश

ठेका कर्मचारी की मौत करंट लगने से हो गई। काफी देर तक शव खंभे पर लटका रहा।ग्वालियर. चंबल संभाग के मुरैना जिले में बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। कंपनी के ठेका कर्मचारी की करंट से मौत के बाद ग्रामीण भड़क गये। कर्मचारी की बॉडी काफी देर तक खम्भे पर लडकी रहीं है। ऐसा मामला मुरैना के अम्बाह क्षेत्र के नयापुरा गांव का है।
नयागांव के पाराशर की गढ़ी में ठेका कर्मचारी जयचन्द तोमर बिजली कंपनी में काम करता था। यहां बिजली की लाइन फॉल्ट हो गयी। इस पर उसने परमिट लिया। वह खम्भे पर चढ़कर फॉल्ट सुधारने लगा। इसी सबीच किसी ने लाइन चालू कर दी गयी। करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। शव खम्भे से लटका रहा। घटना की सूचना लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी। काफी देर बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस पर गुस्साये ग्रामीणों ने कंपनी के अम्बाह डिवीजन के उपमहाप्रबधंक अभय चौपड़ा और अन्य कर्मचारियों को घेर लिया। उनकी पिटाई शुरू कर दी।
भागने के दौरान घिर गये
ग्रामीणों के आक्रमक रूख को देखकर अधिकारी व अन्य कर्मचारी ने भागने की कोशिश की है, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी।
बिजली कटौती से गुस्साये थे लोग
बिजली कर्मचारी को करंट लगने से हुई मौत की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने अधिकारियों और कर्मचारियोे को बचा लिया। लोगों की मानें तो घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचा लिया। दरअसल, में लोग लम्बे समय तक हो रही कटौती से भी नाराज थे। इस घटना से गुस्सा बढ़ा दिया। आपको बता दें कि उपमहाप्रबंधक अभय चौपड़ा ग्वालियर के ओ एंड एम में सहायक यंत्री थे। उन्हें 15 दिन पूर्व ही पहली बार उपमहाप्रबंधक पद का प्रभार दिया गया है।
एक माह में दूसरी घटना
पिछले एक माह में बिजली कंपनी में ठेका कर्मचारियों की लाइन पर काम के दौरान करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दिमनी क्षेत्र के खडि़याहार गांव में कर्मचारी की लाइन पर काम करने के दौरान मौत हो गयी थी। उसकी लाश भी 7 घंटे तक लाइन पर लटकी रही थी। लेकिन बिजली कंपनी प्रबधंन ने उसे नीचे उतरवाने की जहमत नहीं उठायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *