LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अपने हक के लिए आखिरी दम तक लडऩे के लिए तैयार रहें अनुसूचित जनजाति के लोग

.धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने की भरी हुंकार
.जनजाति सुरक्षा मंच की आमसभा और डिलिस्टिंग महारैली में 20 हजार लोगों ने लिया भाग

ग्वालियर। धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने के लिए हमें जमीन से लेकर संसद के गलियारे तक आखिरी दम तक लडऩा होगा। अपनी हक की लड़ाई के लिए हम सभी को घर से निकलना होगाए तभी हमें सफलता मिलेगी। यह आह्वान जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉण्रूप नारायण मांडवे ने शिवपुरी लिंक रोड स्थित केदारधाम में आयोजित आमसभा में किया। जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में रविवार को आयोजित इस आमसभा में जिले के कई गांवों से 20 हजार से अधिक अनुसूचित जनजाति के लोगों ने भाग लिया। इनमें आधी संख्या महिलाओं व बच्चों की थी। श्री मांडवे ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को प्रलोभन देकर कुछ विघटनकारी शक्तियां धर्मांतरित कर रही हैं। जिससे हमारी संस्कृति को तो खतरा है ही साथ ही इससे हमारे बच्चों का हक भी मारा जा रहा है। अपनी संस्कृतिए आस्थाए परंपरा को त्याग कर ईसाई या मुसलमान बन चुके लोग 80 प्रतिशत लाभ जनजाति समुदाय से छीन रहे हैं। धर्मांतरित होकर लोग दोहरा फायदा उठा रहे हैं।
ऐसे सभी लोगों को जनजाति की सूची से हटाने की मांग को लेकर स्वर्गीय कार्तिक उरांव ने पहली बार 1966.६७ में 235 सांसदों के हस्ताक्षर से युक्त ज्ञापन तत्कालीन प्रधानमंत्री को दिया था। श्री उरांव ने पुनरू इस मुद्दे को 1970 में उठाया। उस समय 348 सांसदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किएए किंतु इतने प्रबल समर्थन के बाद भी इस मुद्दे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनजाति सुरक्षा मंच इस मांग को लेकर लगातार पूरे देश में जनजागरण अभियान चला रहा है। सुरक्षा मंच ने पूर्व में भी सन 2009 में देशभर से 28 लाख लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल को सौंपा थाए लेकिन तब भी इस समस्या के निदान हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसका मुख्य कारण था कि उस समय जनता अपने हक के लिए जागरुक नहीं थीए लेकिन आज जनजाति सुरक्षा मंच लोगों में चेतना लाने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित कर रहा है। इसी का परिणाम है कि आज हजारों की संख्या में आप लोग यहां उपस्थित हैं। मुझे अब पूरी उम्मीद है कि जनता जनार्दन के सहयोग से निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मंच ने 2020 में स्वण् कार्तिक उरांव के जन्मदिन से देशभर में व्यापक अभियान छेड़ा और देश के 288 जिलों में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे गए। 14 राज्यों में राज्यपालों तथा 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी ज्ञापन दिए गए।
संस्कृति व स्वाभिमान को बचाए रखें
डॉण्मांडवे ने कहा कि हम बिरसा मुंडाएराजा शंकर शाहए वीर नारायण के वंशज हैं। इन्होंने प्रताडि़त होने के बाद भी देश और धर्म विरोधी लोगों के सामने घुटने नहीं टेके। अपनी संस्कृति और धर्म के लिए इन्होंने अपनी जान न्योछावर कर दी। हम लोगों का भी कर्तव्य है कि हम विघटनकारी लोगों के प्रलोभन में आकर अपनी संस्कृति और धर्म को नहीं छोड़ें।
जनजाति समाज के चार प्रतिशत लोगों ने किया धर्मांतरण
जनजाति सुरक्षा मंच के डॉण्मांडवे ने बताया कि अब तक ईसाई व मुसलमानों ने प्रलोभन देकर जनजाति समाज के करीब चार प्रतिशत लोगों को धर्मांतरित कर लिया है। अब ये धर्मांतरित लोग एक ओर जनजाति समाज को मिलने वाले आरक्षण सहित अन्य सुविधाओं को छीन रहे हैं तो दूसरी ओर हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं।
अपनी मांगों को लेकर निकाली डिलिस्टिंग महारैली
धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण सहित अन्य सुविधाओं से वंचित करने की मांग को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने रविवार को अचलेश्वर मंदिर से डिलिस्टिंग महारैली निकाली। जो दौलतगंजए महाराज बाड़ा होते हुए पुनरू अचलेश्वर मंदिर आई। जहां लोगों ने जो ना भोलेनाथ काए वो ना मेरी जाति का नारा लगाया। रैली के दौरान भी लोग तख्तियां और ध्वजा लेकर धर्मांतरण बंद करोए धर्म संस्कृति की रक्षा करोए धर्मांतरित जनजातियों का आरक्षण समाप्त हो.समाप्त होए धर्म संस्कृति जो छोड़ेगोए आरक्षण वो खोएगा आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
आमसभा में ये थे उपस्थित
श्रीश्री 108 गोविंद दास महाराज कैरोलीधाम कैंट,, बालकदास महाराज डबरा, बैजूदादा महाराज सबरी आश्रम घाटीगांव,मुख्य अतिथि सांसद विवेक शेजवलकर, मुन्नालाल गोयल, लच्छोबाई मेंबर घाटीगांव, रामबाई, संती बाई, श्रीसगर, गिरजाबाई आदि मंचासीन थे। इनके अलावा जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश पदाधिकारी तिलकराज सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जनजाति सुरक्षा मंच के सह संयोजक प्रेमनारायण आजाद एवं आभार संयोजक ओमप्रकाश वदरेटिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet matbet giriş sahabet onwin betcio casibom giriş casibom vaycasino vaycasino giriş realbahis realbahis giriş casibom casibom giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş amgbahis amgbahis giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş jasminbet jasminbet giriş kargabet kargabet giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş piabellacasino piabellacasino giriş supertotobet supertotobet giriş jojobet jojobet grandpashabet holiganbet holiganbet betplay bahiscom casinolevant casibom grandpashabet casibom casibom giriş