फौजी जम्मू कश्मीर में तैनात, ग्वालियर में सेल्समैन ने फौजी की पत्नी से 4 साल तक गैंगरेप किया

ग्वालियर. फौजी की पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी ने महिला का वीडियो बना लिया, इसके बाद चार साल तक उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। यहां तक की वो अपने दोस्त को भी साथ लाने लगा। आरोपियों ने महिला से दो लाख रुपए भी ऐंठ लिए। यही नहीं, विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
घटना ग्वालियर के मुरार की हरिओम कॉलोनी की है। यहां 36 वर्षीय महिला दो बच्चों के साथ रहती है। पति सेना में जवान हैं। फरवरी 2018 में जब महिला के पति जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। तब महिला ऑटोमैटिक गैस चूल्हा खरीदने ग्वालियर के व्यापार मेला गई थी। यहां उसकी मुलाकात सेल्समैन गोविंद थापक से हुई। वहां गैस फिटिंग करने तीन दिन बाद वह महिला के घर पहुंचा और गैस फिटिंग करके चला गया। यहां बातों ही बातों में उसने घर का माहौल भांप लिया। इसके दो दिन बाद वह गैस चैक करने के बहाने घर आया। इस दौरान महिला घर पर अकेली थी। यहां उसने महिला के गले पर पेंचकस अड़ाकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं, उसका VIDEO भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। वो महिला को होटल में बुलाकर रेप करता था। 2020 में कोविड के दौरान आरोपी गोविंद अपने एक दोस्त धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा रजक को भी लेकर महिला के घर पहुंच गया। यहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। मौका देखकर उसके दोस्त ने भी कई बार रेप किया। महिला ने पुलिस को बताया कि बदनामी के डर से वो चुप रही।

ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए भी ऐंठे
महिला ने पुलिस को बताया कि 2021 में पति का ट्रांसफर जोधपुर हो गया। जब वह पति के पास गई, तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। होटल में मिलने बुलाकर दुष्कर्म किया। यहां 2 लाख रुपए भी ले लिए। इसके बाद भी वह लगातार रुपए मांगने लगा। आरोपी 20 मई तक महिला से गैंगरेप करते रहे। इसके बाद उन्होंने बच्चों को मारने की धमकी देकर रुपए मांगे। परेशान होकर महिला ने पति को फोन पर आपबीती सुना दी। इसके बाद मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *