22 मई से एक हो जाएंगी दिल्ली की तीनों नगर पालिका, नोटिफिकेशन जारी
नई दिल्ली. दिल्ली की तीनों नगर पालिकाओं को एक करने का फैसला 22 मई से लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली के साउथ, नॉर्थ और ईस्ट म्यूनिसिपल कारपोरेशन अब एक हो जाएंगी। दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (अमेंडमेट) एक्ट 2022 के अनुसार केंद्र सरकार नई यूनिट के लिए एक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त करेगी। जो कार्पोरेशन की पहली बैठक होने तक काम करेगा।

