फैशन शो में 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

ग्वालियर. राजा मानसिंह एवं संगीत विश्वविद्धालय में 20 छात्र-छात्राओं ने दोपहर 1 -5 बजे के बीच तानसेन सभागार में विभिन्न परिधानों के साथ स्टेज पर कैटवॉक किया। इस मौके पर आरटीएमयू के रजिस्टार दिनेश पाठक और प्रोफेसर रंजना टोणपे की मौजूदगी में किया गया है। श्रीमति रंजना टोणपे ने बताया फैशन शो के लगभग 3 राउण्ड किये गये। इस बीच छात्रों ने गीत भी प्रस्तुत किये।
गुजराती थीम – सौरभ सिंह तोमर
जल महल पायल दुबे
मधुवानी आर्ट खुशी गांगिल
पट्रीका गेट खुशी श्रीवास्तव
शीशमहल मुस्कान बेग
गोल्डन टेंपल संजना रोतेले
फ्लोरिंग फलोरी अक्षय नामदेव
ग्रीनिश मून स्वाति मंडेलिया
राजपूत थीम तान्या राजपूत
क्रिश्चन बेल दीपा त्रिपाठी
इस मौके पर कुलपति प्रो. साहित्यकुमार नाहर, कुलसचिव दिनेश पाठक, फैशन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना टोणपे, अतिथि विद्धान शिवानी नायक एवं कार्यपरिषद चद्रप्रताप सिंह सिकरबार उपस्थित रहें। फैशन शो में जजेज आयुषी कुलश्रेष्ठ, कपिल शंखबार ने निर्णय दिया। अंत में कुलपति और कुलसचिव द्वारा फैशन शो में भाग लेने वाली सभी युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।

