कांम्बिग गश्त में पुलिस ने शराब माफिया, अवैध हथियार तस्करों, सट्टेबाजों तथा फरार वारंटियों 280 से अधिक बदमाशों पर कार्यवाही

ग्वालियर आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर जोन के समस्त जिलों में कांबिग गश्त  कराई गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा भी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात क्षेत्र में कांबिग गश्त किया गया। पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त  किया। इस अवसर पर SSP  द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंग गश्त  के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिये कहा।
अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं हत्या जैसी गंभीर बारदात को अंजाम देने वालों तथा अपराध कारित करने के बाद फरार ईनामी बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त  किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी ईनामी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाशों की चैकिंग की की गई। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदषील इलाकों में भी गश्त की गई।
पुलिस की इस कार्यवाही से जिले के बदमाशों  में हडकंप देखने का मिला। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों  की धरपकड़ की। इस दौरान शहर क्षेत्र में 83 गिरफ्तारी वारंट, 70 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 113 गुण्डा एवं 152 हिस्ट्रीषीटरों की उनके घर जाकर चैकिंग की गई। देहात क्षेत्र में 30 गिरफ्तारी वारंट, 14 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 77 गुण्डा एवं 75 हिस्ट्रीषीटरों की चैकिंग की गई। इस प्रकार ग्वालियर जिले में कुल 113 गिरफ्तारी वारंट, 84 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 190 गुण्डा एवं 227 हिस्ट्रीषीटरों को चैक किया गया।
अवैध शराब की तस्करी करने वाले 52 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 23 सटोरियों तथा जुआ के 02 प्रकरणों में आरोपियों को भी पकड़ा। इन सभी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एवं अवैध हथियार रखने वाले 10 बदमाशों पर कार्यवाही करते उन पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जेल से रिहा होकर आये 24 आरोपियों को भी चैक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *