अवैध कॉलोनियों में अब मिलेगा स्थाई कनेक्शन से हजारों लोगों को होगा फायदा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा सरकार हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है। इस कड़ी में सरकार अवैध कॉलोनियों को लेकर एक बड़ा फैसला कर सकती है। दरअसल, सरकार प्रदेश की 1700 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों में निवास करने वाले लोगों को स्थाई बिजली कनेक्शन देने पर विचार कर रही हे।
अस्थाई को स्थाई कनेक्शन में बदलेगी शिवराज सरकार
दरअसल, राज्य की 1700 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों में 70 हजार से अधिक उपभोक्ता निवास करते हैं। अब सरकार इन लोगों को सीधे लाभ देने जा रही है। दरअसल मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने अवैध कॉलोनी में रह रहे लोगों के अस्थाई बिजली कनेक्शन को स्थाई करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा है। ऐसा बताया जा रहा है कि आज शाम तक मंजूरी मिल सकती है।
हजारों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा
ऊर्जामंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद हजारों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत कॉलोनाइजर स्वयं या कॉलोनी के निवासी का समूह बनाकर या फिर व्यक्तिगत तरीके से भी स्थाई कनेक्शन ले सकते है। इसके लिये एक तय राशि जमा करानी होगी। आपको बता दें कि 2009 में विद्युत विभाग ने अवैध कॉलोनियों में स्थाई कनेक्शन देने बंद कर दिये थे। जिसके बाद से अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अस्थाई कनेक्शन लेने पढ़ रहे थे। इसका नुकसान यह हो रहा था कि अवैध कॉलोनियों के निवासियों को दो गुने दाम पर बिजली मिलती थी। अब सरकार के ताजा फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *