48 डिग्री सेल्सियस तपिश झेलने वाले ग्वालियर को कब मिलेगी राहत, आईएमडी ने किया अलर्ट

ग्वालियर. रविवार को 48 डिग्री सेल्सियस की तपिश झेलने वाले ग्वालियर को आज सोमवार को कुछ राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज ग्वालियर के आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। आज ग्वालियर में धूल भरी या फिर सामान्य आंधी भी चल सकती है।
आप तापमान में गिरावट हो सकती है
आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, ग्वालियर का अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जो कल दर्ज किये अधिकतम तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।
लू का प्रकोप है जारी
उत्तर भारत में रविवार को भीषण लू चलने के साथ दिल्ली के कुछ इलाको में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है। हरियाणा के गुरूग्राम में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो 10 मई 1966 के 49 डिग्री सेल्सियस तापमान के बाद से सर्वाधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *