मंहगाई की मार में ठेका श्रमिकों को 5 हजार से 6 हजार रूपये प्रति माह हो रहा है नुकसान- इंटक
मप्र.संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एल.के.दुबे ने पत्र के माध्यम से श्रमायुक्त इन्दौर व श्रम मंत्री म.प्र शासन, मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव श्रम,प्रमुख सचिव ऊर्जा को अवगत कराते हुए अनुरोध किया गया है कि श्रमायुक्त इन्दौर के पत्र से श्रमिकों को पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन एवं एक नई श्रेणी उच्च कुशल का आदेश पारित किया गया था जिसके उपरान्त न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 अन्तर्गत धारा 3 (b) के तहत समुचित सरकार को प्रत्येक 5 वर्ष में न्यूनतम वेतन की दरें पुनरीक्षित करने का प्रवधान किया गया है | जबकी म.प्र.शासन के स्तर से वेज बोर्ड (wage board) का गठन नही किया जाकर विगत 7 वर्षो से न्यूनतम वेतन को पुनरीक्षित नही किया गया है, जो अवैधानिक होकर श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है, एवं संविदा श्रमिक (विनियम एवं उन्मूलन) 1970 के तहत प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यरत ठेका श्रमिक जिन्हें विद्युत वितरण ,पावर ट्रासमीशन कम्पनियों एवं पावर जनरेटिंग कम्पनियों में संविदा श्रमिक (विनियम एवं उन्मूलन) 1970 के ठेका कम्पनियों द्वारा अनुज्ञा प्रमाण पत्र समुचित सरकार से नही प्राप्त किया गया है वहां ठेकारत श्रमिकों को विद्युत कम्पनी का श्रमिक घोषित किया जावे, साथ ही बोनस भुगतान अधिनियम 1965 एवं म.प्र.सहपठित नियम 1961एवं 1963 के प्रवधाननुसार अधिनियम के तहत बोनस राशि की दर 8.33 % प्रतिशत किया गया है जबकी म.प्र.पावर ट्रांसमीशन कम्पनी एवं अन्य कम्पनियों के द्वारा बोनस दर 8.33 % प्रतिशत या अधिकतम 7000/- रूपये की गई है | 7000/- (सात हजार ) की अधिकतम सीमा को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर समुचित निर्देश ऊर्जा विभाग को दिये जाये | अधिनियम के प्रावधाननुसार श्रमिकों के वेतन का अधिकतम 20% प्रतिशत तक बोनस या अधिकतम 21000/- रूपये तक देने के निर्देश जारी किये जाये |
संगठन श्रम मंत्री म.प्र.शासन को यह भी अवगत कराना चाहता है कि वर्तमान में भारत सरकार व दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन 21000/- दिया जा रहा है | यदि म.प्र. शासन के द्वारा अधिनियम के अनुरूप न्यूनतम वेतन पुनरीक्षित आदेश शीघ्र जारी होने पर अल्प वेतन भोगी श्रमिकों को लग भग 5 हजार से 6 हजार का लाभ प्राप्त होगा जो कि इस मंहगाई में श्रमिकों को संजीवनी का कार्य करेगा वर्तमान में म.प्र.विद्युत कम्पनीयों में कार्यरत कुशल व उच्च कुशल श्रमिकों को अधिकतम 10 हजार से 12 हजार रूपये एवं अकुशल श्रमिकों को महज 8500/- रूपये दिये जा रहे है जो कि इस भीषण मंहगाई के अनुरूप अत्यंत कम है | संगठन श्रम मंत्री,श्रमायुक्त, मुख्य सचिव से मांग करता है कि श्रमिकों के हितार्थ न्यायोचित निर्णय शीघ्र लेने का कष्ट करें अन्या की स्थिति में संगठन आन्दोलनात्मक गतिविधि केलिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी |
