ग्वालियर में आइपीएल मैच पर सट्टा लगवाते हुए 4 लोगों को पकड़ा, मुरैना का अजय जैन सट्टे का बड़ा खिलाड़ी है
ग्वालियर. अमरकंटक कालोनी आइपीएल मैच पर सट्टा लगवाते हुये चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने किक्रेट मैच के सट्टे पर बड़ा कारोबार करने वाले अजय जैन के अलावा उसके दो रिश्तेदारों दिलीप जैन कल्लू जैन व राहुल शिवहरे को पकड़ा है। पुलिस को आरोपित के मोबाइल व लैपटाप में लाखों का हिसाब-किताब मिला है। पुलिस ने आरोपित के पास से 50 हजार के लगभग की रुपये भी बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद रुपयों की गिनती की जा रही है। अजय जैन सट्टे का बड़ा खिलाड़ी बताया जा रहा है।कुछ दिन पहले अमरकंटक कालोनी में बड़ी कोठी बनाई है और किक्रेट मैच के सट्टे अपने रिश्तेदारों को जोड़ रखा है।
एएसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर आइपीएल मैच के सट्टे पर निगरानी की जा रही है। गुरुवार की रात को सूचना मिली कि सेवानगर के पास अमरकंटक कालोनी में बड़े स्तर पर क्रिकेट मैच का सट्टा लगवाया जा रहा है। इस सूचना पर किलागेट थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार व उनकी टीम ने दबिश देकर चार आरोपित को पकड़ा है। मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपित के पास से क्रिकेट मैच के सट्टे का लाखों का हिसाब किताब मिला है।
मुरैना का है अजय जैन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते हुए पकड़ा गया अजय जैन मूल रूप से मुरैना जिले की गोपीनाथ पुलिया का पास का रहने वाला है। अजय जैन पूर्व में भी मुरैना में सट्टा लगवाते हुए पकड़ा जा चुका है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अजय जैन सट्टे का पुराना खिलाड़ी है। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। किलागेट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित से कुछ पैसा भी बरामद हुआ है। जिसकी गिनती की जा रही है।
