ग्वालियर में असिस्टेंट कमिश्नर ने खुले में टॉयलेट करने वाले से कान पकड़कर लगवाई उठक बैठक
ग्वालियर. निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त किशोर कान्याल ने बीच सड़क पर दीवार पर खड़े होकर एक व्यक्ति को टॉयलेट करते हुए देखा तो तत्काल अपना काफिला रोककर उस व्यक्ति को अपने पास बुलाया व्यक्ति ने अपनी गलती मानते हुए इसकी माफी मांगी लेकिन असिस्टेंट कमिश्नर ने उसे सजा के तौर पर उससे उठक बैठक लगवाई और उसे समझाई दी की वह इस तरह से कहीं भी टॉयलेट ना करें व्यक्ति ने निगम आयुक्त की बात मानते हुए यह वादा किया है कि अब वो कभी भी खुले में टॉयलेट नहीं करेगा।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर में नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को सजा सुनाते हुए उठक-बैठक लगवा दी। आपको बता दें कि हुआ यह था कि निगमायुक्त किशोर कान्याल फूलबाग से किलागेट रोड पर जा रहे थे तभी उन्हें सेवा नगर के पास एक युवक दीवार पर बाथरूम कर रहा था। निगम आयुक्त ने अपना काफिला रोका और असिस्टेंट कमिश्नर अतेंद्र सिंह गुर्जर को भेजकर उसे बुलवाया। अफसरों को देखकर युवक समझ गया कि उससे गलती हो गई है। लिहाजा उसने तत्काल ही माफी मांगी। लेकिन उसे उसके कृत्य के लिए दंड के रूप में असिस्टेंट कमिश्नर के सामने उठक-बैठक लगाना पड़ी। फिलहाल उठक बैठक लगाने वाले व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
