सट्टा किंग संतोष घुरैया के सटोरिया विक्की और सनी बैंगलोर और चैन्नई मैच पर सट्टा लगवा रहे थे

ग्वालियर. आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे दो सटोरियों को क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने मंदाकिनी गार्डन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पकड़े गये सटोरियों से 90 हजार रूपये के साथ ही 3 मोबाइल बरामद किये हैं। क्राइम ब्रांच व मुरार पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सटोरिया सट्टा किंग संतोष घुरैया के पार्टनर सागर के लिये सट्टा लेता था और सागर ने ही उन्हें लाइन दी है कि इस पर मुरार थाना पुलिस ने सटोरियों के साथ ही सागर के खिलाफ भी प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली है।
दोनों पार्टनर सट्टा किंग संतोष घुरैया के लिये काम करते थे
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़े गये सटोरिया विक्की जयसवाल पुत्र सत्यप्रकाश जयसवाल निवासी लक्कडखाना और सनी रत्नाकर पुत्र मोहन रत्नाकर निवासी महाडि़क की गोठ सट्टा किंग घुरैया के पार्टनगर सागर के लिये काम करते थे और उसी ने उन्हें लाइन व सट्टा लेने की जानकारी दी है और साथ ही पता चला है कि ग्वालियर में पूरा काम सागर देख रहा है इस पर क्राइम ब्रांच व पुलिस ने सागर को भी आरोपी बनाया है।
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि खबर मिली मंदाकिनी गार्डन के पास मुरार थाना क्षेत्र के पास 2 सटोरिये बैंगलोर एवं चेन्नई मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं कि सूचना मिलते ही टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता व मुरार थाना शैलेन्द्र भार्गव को 2 टीमें बनाकर सटोरियों को पकड़ने का टास्क दिया। जिस पर मुरार थाने की एक टीम बनायी। क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने अनुसार के बताये स्थान पर दविश देकर 2 सटोरियों को पकड़ा। पकड़े गये सटोरियों की तलाशी में उनके पास 90 हजार रूपये नगदी के साथ ही 3 मोबाइल फोन मिले, जिसमें एक आईफोन है।

